Sunday 8 March 2015

Guru auor cheley ki bjp

bjp amit sah ki Indian Govt Modi ki baaki bjp leaders ka kya hai ..yahi guru cheley Desh auor party ko chaalyengey Akhir kab tak??Sanjay tiwari National Executive Member bjp (hrc) & Kishan morchaa 

Wednesday 4 March 2015

my poems for u all

आज के दोहे :-

🔹नयी सदी से मिल रही, दर्द भरी सौगात!
       बेटा कहता बाप से, तेरी क्या औकात!!
🔹अब तो अपना खून भी, करने लगा कमाल!
      बोझ समझ माँ-बाप को, घर से रहा निकाल!!
🔹पानी आँखों का मरा, मरी शर्म औ लाज!
      कहे बहू अब सास से, घर में मेरा राज!!
🔹भाई भी करता नहीं, भाई पर विश्वास!
     बहन पराई हो गयी, साली खासमखास!!
🔹मंदिर में पूजा करें, घर में करें कलेश!
      बापू तो बोझा लगे, पत्थर लगे गणेश!!
🔹बचे कहाँ अब शेष हैं, दया, धरम, ईमान!
      पत्थर के भगवान हैं, पत्थर दिल इंसान!!
🔹पत्थर के भगवान को, लगते छप्पन भोग!
      मर जाते फुटपाथ पर, भूखे, प्यासे लोग!!
🔹फैला है पाखंड का, अन्धकार सब ओर!
     पापी करते जागरण, मचा-मचा   कर शोर!
🔹पहन मुखौटा धरम का, करते दिन भर पाप!
     भंडारे करते फिरें, घर में भूखा बाप!!
इसे इतना फैलाए कि कोई भी मॉ-बाप दुखी न हो